रूस यूक्रेन युद्ध (RUSSIA UKRAINE WAR) से भारत में बढ़ेंगे इन चीजों के दाम

RUSSIA UKRAINE WAR

रूस यूक्रेन युद्ध (RUSSIA UKRAINE WAR) से खाद्य तेल एवं पेट्रोल डीजल तथा पेट्रोल डीजल में भी हुई बढोतरी

RUSSIA UKRAINE WAR:-रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से ग्‍लोबल मार्केट में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) के दाम गुरुवार को 115 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए। ऐसे में आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों और चुनावी मोहलत का ट्रेंड बताता है कि मोदी सरकार विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से बचती रही है। हालांकि चुनाव खत्म होते ही वह कीमतों को बढ़ाने में देर नहीं करती।

अभी देश में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इसी वजह से अगले हफ्ते से दाम बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। विश्लेषण यह भी कहता है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी एक बार में न होकर, रोज थोड़ी-थोड़ी होगी। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ना लगभग तय है। पिछले 120 दिनों से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि कच्चे तेल की कीमत करीब 70% बढ़ चुकी है।

रूस यूक्रेन युद्ध (RUSSIA UKRAINE WAR) से रोज बढ़ेगी किमते

रूस तथा यूक्रेन युद्ध के चलते सोना और चांदी में भी बढ़ोतरी हो रही है और इसकी बढ़ोतरी लगातार हो रही है। सोना 51 और चांदी 67 हजार के पार पहुंची, 2-3 महीनों में 56 हजार तक जा सकता है सोना-चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में आज चांदी 67,030 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि MCX पर चांदी में आज गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी 179 रुपए की गिरावट के साथ 68,000 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

रूस यूक्रेन युद्ध (RUSSIA UKRAINE WAR) से गोल्ड में भी हुई बढ़

सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत 28 फरवरी से 4 मार्च तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा। इस बार सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,109 रुपए प्रति ग्राम या प्रति बॉन्ड का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 1 ग्राम सोने के लिए 5,059 रुपए देने होंगे

खाद्य पदार्थों पर भी पड़ा इसका असर

रूस यूक्रेन युद्ध के चलने से रसोई में उपयोग होने वाली वस्तुओं के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है इसके चलते यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि इससे खाद्य पदार्थों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी। इसका असर कहीं ना कहीं देश की आम जनता पर पड़ेगा।

रूस यूक्रेन युद्ध (RUSSIA UKRAINE WAR) तेल पदार्थों मैं हुई बढ़ोतरी

तेल                पहले         अब

रिफाइंड              142        180

सूरजमुंखी            144      168

सरसो                  162      195

तिल                    140      165

मूंगफली              156      178

दाल (प्रति किलोग्राम )

अरहर         पहले 90  अब 100

चना         पहले 58   अब 100

मूंग           पहले 78   अब 83

उड़द           पहले85    अब 95

चावल        पहले 80     अब 95

जीरा        पहले 180   अब 230

यह भी पढ़ें…