
Aadhaar Card Pan Card Link 2022: आधार पेन को लिंक नहीं करवाया है तो जल्द करवा ले वरना 1 जूलाई से देनी होगी 1000 की पेनल्टी
Aadhaar Card Pan Card Link 2022 – यदि आपने भी पैन नंबर को आधार से लिंक नहीं कराया है तो इसके लिए आपको 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। आयकर व जीएसटी अधिवक्ता अशोक जांगड़ा ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक पैन नंबर को आधार नंबर से लिंक कराना अनिवार्य कर रखा है। कई बार एक व्यक्ति को दो पैन नंबर अलाट हो जाते है या फिर एक पैन नंबर दो व्यक्तियों को अलाट हो जाता है।
इस लिए करवाने होगे लिंक
नियमानुसार एक व्यक्ति को एक ही पैन नंबर का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को दो पैन नंबर अलाट हो जाते हैं तो आयकर कार्यालय में जाकर शिकायत कर सकते हैं। अन्यथा आयकर विभाग दो पैन नंबर का इस्तेमाल करने पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगा सकता है। अधिवक्ता ने बताया कि आयकर विभाग की तरफ से पैन नंबर को आधार से लिंक कराने की तारीख कई बार बढाई जा चुकी है। अब एक अप्रैल से 30 जून तक पैन को आधार से लिंक कराने के लिए 500 रुपये की फीस देनी होगी।आप को बता दें कि पहले पैन को आधार से लिंक करने की फीस नहीं लगती थी। बार बार समय अवधि भी बढ़ाई गई। मगर अब पैन को आधार से लिंक करने की फीस 500 रुपये है और भविष्य में ये बढ़ती ही जाएगी। वहीं पैन और आधार लिंक होने से उपभोक्ता से जुड़ी जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी। सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी इनका लिंक होना अनिवार्य है।
Aadhaar Card Pan Card Link 2022 आगे रिटर्न होंगे ब्लाक
पैन आधार लिंक पर फीस लगाने के बाद अगले कदम को लेकर उम्मीद की जा रही है कि जिन लोगों ने इन्हें लिंक नहीं किया होगा उनके आयकर रिटर्न ब्लाक किए जा सकते है। आशंका जताई जा रही है कि ऐसे लोगों का पैन ब्लाक किया जा सकता है। हालांकि सरकार ने अब तक ऐसा लिखित में कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।
Aadhaar Card Pan Card Link 2022 त्रुटियों से परेशान
सीए गुप्ता के अनुसार हो ये रहा है कि अगर नाम या जन्म दिनांक में पैन या आधार में अंतर है तो वे लिंक नहीं हो पाते। एक अक्षर का अंतर भी परेशानी पैदा कर रहा है। ऐसे में लोगों को पैन या आधार में पहले संशोधन करवाना होगा फिर लिंक हो सकेगा। संशोधन की सरकारी प्रक्रिया से लेकर परेशान है इसलिए इसमें देरी हो रही है।
ऐसे में आयकर विभाग को आगे आकर इस संबंध में कैंप आयोजित करने चाहिए। जहां व्यक्ति आधार या पैन की जानकारी सुधरवा सके और हाथों-हाथ दोनों लिंक हो जाए। अभी सिर्फ लोगों और चार्टड अकाउंटेंट के भरोसे पूरी प्रक्रिया छोड़ दी गई है।
Aadhaar Card Pan Card Link 2022 30 जून तक करवाने पर देने होगें 500
अगर आप अपने पैन को आधार से 30 जून या उससे पहले लिंक करवाते हैं तो आपको 500 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अगर आप 1 जुलाई या उसके बाद पैन-आधार लिंक करवाते हैं तो आपको 1000 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि, 31 मार्च 2023 तक जिन्होंने अपने आधार-पैन को लिंक नहीं कराया है, वह अपने पैन का इस्तेमाल करते रह सकते हैं। यानी वजह पैन कार्ड का इस्तेमाल कर के इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं और रिफंड को भी प्रोसेस कर सकते हैं।
Aadhaar Card Pan Card Link 2022 चेक करें PAN-Aadhaar लिंक है या नहीं
- इसके लिए सबसे पहले www.incometaxindiaefiling.gov.in/aadhaarstatus पर विजिट करें।
- अब PAN और आधार नंबर को दर्ज करें।
- फिर आपको View link Aadhaar status पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा जिसे आपको आधार और पैन के लिंक होने की सूचना मिल जाएगी।
Aadhaar Card Pan Card Link 2022 लिंक करने के लिए फॉलो करें
- अगर आप मोबाइल फोन से PAN और Aadhaar को लिंक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको UIDPAN 12-digit Aadhaar 10-digit PAN टाइप करके 567678 या 561561 पर मैसेज भेजना होगा।
- मैसेज सेंड होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर PAN और Aadhaar के लिंक होने का नोटिफिकेशन आ जाएगा।
- इसके अलावा आप https://incometaxindiaefiling.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी PAN और Aadhaar को लिंक कर सकते हैं।
- वेबसाइट ओपन होने पर होम पेज पर आपको लेफ्ट साइड में Link Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद यहां मांगी गई डिटेल भरें।जैसे कि पैन नंबर, आधार नंबर व मोबाइल नंबर आदि।
- इसे भरने के बाद नीचे एक कैप्चा कोड दिया गया है उसे डालें और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।
- सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको पैन कार्ड से आधार के लिंक होने का एक नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
यह भी पढ़े….
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2022 इस योजना में मिलेगा 2 लाख रुपए का इंश्योरेंस
नोट : कृषि संबंधी जानकारी एवं समाचारों के लिए यहां क्लिक करें