
Change Rate From November 2022 | नवंबर में होने वाले हैं यह बड़े बदलाव जिससे आम जनता को फायदा आइए जानते हैं कौन-कौन से होंगे यह बदलाव
Change Rate From November 2022 | महंगाई के इस दौर में आने वाले अगले महीने यानी कि नवंबर में 1 तारीख से कई चीजों के रेट बढ़ने वाले हैं और कई सारे बड़े बदलाव होने वाले हैं कुछ ऐसे कार्य जिसे पहले करने में बड़ी आसानी होती थी अब उन्हें करने में थोड़ी सी दिक्कत आ सकती है। इसका सीधा असर आम जनता पर होगा आम जनता को कई सारी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। नवंबर में इन बड़े बदलाव से कुछ अच्छा भी होने वाला है। जिससे की आमदनी में बदलाव होगा बचत भी बढ़ेगी और वृद्धि भी होगी आइए जानते हैं। कि आने वाले नवबर में क्या-क्या बड़े बदलाव हो सकते हैं। और क्या-क्या नियमों में कौन-कौन से होंगे बदलाव जानिए इस लेख में…
यह होंगे (Change Rate From November 2022) बदलाव
महीने की पहली तारीख की तरह 1 नवंबर को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करेंगी और नई दरें जारी की जाएंगी। कंपनियां हर महीने की शुरुआत में 14 किलो घरेलू और 19 किलो कमर्शियल गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं। 1 अक्टूबर को कंपनियों ने राहत देते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये की कटौती की थी। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेजी को देखते हुए रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है।
यह भी पढ़े…आपके जनधन खाते से मिलेंगे 1.30 लाख रुपए जानिए इसकी प्रक्रिया
Change Rate From November 2022 | सिलेंडर की डिलीवरी में बदलाव
दूसरा बदलाव घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से भी जुड़ा है। दरअसल, एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी की प्रक्रिया नवंबर की पहली तारीख से बदली जा रही है। इसे वन टाइम पासवर्ड प्रोसेस के जरिए डिलीवर किया जाएगा। इसके तहत गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद ग्राहकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसे डिलीवरी बॉय के साथ साझा करना होगा और ओटीपी के साथ सिस्टम का मिलान करने के बाद सिलेंडर वितरित किया जाएगा।
यह भी पढ़े…जनधन खाते में 10000 कैसे मिलेंगे, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
बीमा दावों से (Change Rate From November 2022) जुड़े नियम बदलेंगे
नवंबर की पहली तारीख से बीमा नियामक IRDAI की ओर से भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके तहत बीमा कंपनियों के लिए 1 नवंबर, 2022 से केवाईसी विवरण देना अनिवार्य किया जा सकता है। अभी तक गैर-जीवन बीमा पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी विवरण देना स्वैच्छिक है, लेकिन इसे कल से अनिवार्य किया जा सकता है। इसका सीधा सा मतलब है कि अगर बीमा दावे के समय केवाईसी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो दावा रद्द किया जा सकता है।
यह भी पढ़े…सभी लड़कियों को सरकार देगी हर साल 5000 रूपए की राशी, ऐसे करे आवेदन
Change Rate From November 2022 | बिजली के नियमों में बदलाव
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और बिजली सब्सिडी का फायदा उठा रहे हैं तो यह बदलाव आपको प्रभावित करने वाला है। दरअसल 1 नवंबर से दिल्ली में बिजली सब्सिडी का नया नियम लागू होने जा रहा है. इसके तहत जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें बिजली पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य को करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई थी। गौरतलब है कि दिल्ली वासियों को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्राप्त करने के लिए पंजीकरण क; राना होगा।
जीएसटी रिटर्न में देना होगा कोड
जीएसटी रिटर्न के नियमों में बदलाव (Change Rate From November 2022) किया जा रहा है। अब 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले करदाताओं के लिए जीएसटी रिटर्न में चार अंकों का एचएसएन कोड लिखना अनिवार्य होगा। इससे पहले दो अंकों का एचएसएन कोड डालना होता था। इससे पहले, पांच करोड़ से अधिक के टर्नओवर वाले करदाताओं के लिए 1 अप्रैल, 2022 से चार अंकों का कोड और फिर 1 अगस्त, 2022 से छह अंकों का कोड दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है।
यह भी पढ़े…
महिलाओं को मिलेगी राज्य सरकार के द्वारा 16 हजार रुपए की राशि, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करे, बिना किसी शुल्क के कर सकते है
प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट जारी, अपने मोबाइल से ऑनलाइन देखे लिस्ट में नाम