
E-Shram Card 2022- ई-श्रम कार्ड होने पर आप को मिल सकता है 200000 तक का अनुदान
E-Shram Card 2022-देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं आरंभ की जाती है। जिससे कि सभी श्रमिको को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। लेकिन काफी सारे श्रमिक ऐसे होते है जो योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र तो होते है लेकिन किसी कारणवश वह योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे सभी श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर सभी श्रमिकों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको e-श्रम से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया, लॉगइन, उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि।
कोरोना काल में आर्थिक मंदी से जूझ रहे श्रमिक वर्ग के नागरिकों के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय की ई-श्रम योजना काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत योगी सरकार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों को बैंक खाते में 2 महीने के हिसाब से 1000 रुपए ट्रांसफर कर चुकी है, लेकिन ऐसे बहुत लोग हैं, जिन्होंने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन तो कराया है, लेकिन उनके खाते में अभी तक पहली किस्त नहीं आई है।
E-Shram Card 2022- योजना का लाभ
- 60 वर्ष से अधिक योजना से जुड़े हुए व्यक्तियों को ₹3000 मासिक पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।
- लाभार्थियों को दुर्घटना और स्थाई विकलांगता के कारण हुई मृत्यु पर ₹200000 तक का बीमा कवर दिया जाएगा।
- अटल पेंशन से जुड़े लाभार्थियों को ₹1000 से ₹5000 तक की पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
- सरकार द्वारा चलाई गई नई-नई योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को पहुंचेगा।
- मासिक पेंशन योजना में कितना अंशदान आप जमा करेंगे उतना ही अंशदान सरकार द्वारा जमा किया जाएगा।
- किसी भी पेंशन धारक की मृत्यु हो जाने के बाद उसकी पेंशन राशि का लाभ उसकी पत्नी के लिए दिया जाएगा।
E-Shram Card 2022-योजना के पात्र
आप अपना ही श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपके पास निम्नलिखित पात्रता या होनी चाहिए।
- आवेदन कर्ता की आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन करता भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थियों के पास EShram Card बनवाने के लिए बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- स्वयं से EShram Card बनाने के लिए आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।
- ई श्रम कार्ड का लाभ लेने के लिए अभ्यार्थी को एनपीएस या ईपीएफओ का सदस्य नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करता असंगठित क्षेत्र का मजदूर होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता के पास एक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- लाभार्थी को पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए 50 से ₹100 तक का योगदान देना होगा।
यह भी पढ़े….PM Aavas Yojna Gramin List 2022: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लिस्ट कैसे चेक करें
E-Shram Card 2022- पोर्टल पर ईपंजीकृत श्रमिकों को किया जाएगा कवर
श्रम एवं रोजगार मंत्री द्वारा पंजीकरण से होने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। E Shram Portal असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करेगा जिससे कि सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च करने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजना का लाभ पहुंचाने में सहायता प्राप्त होगी। भारत सरकार सभी राज्य सरकारों एवं अन्य हितग्राहियों के साथ पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण करने में सक्रिय रुप से सहयोग कर रही है।
पोर्टल पर रजिस्टर्ड श्रमिक कि यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे ₹200000 का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटनावश स्थाई विकलांगता होने पर ₹200000 एवं आंशिक विकलांगता होने पर ₹100000 प्रदान करने का भी प्रावधान इस पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक के लिए निर्धारित किया गया है।
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आयु सीमा
श्रम कार्ड बनवाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा निश्चित आयु निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 16 साल होना जरूरी है। जिसके बाद योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक लोगों को प्राप्त नहीं होगा।
यह भी पढ़े…PM Kisan Yojna e-Kyc Update 2022- 12वी किस्त के लिए e-kyc 31जुलाई तक कर ले
E-Shram Card 2022-कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जुड़ा होना
- मोबाइल जिससे आधार से मोबाइल नंबर जोड़े हो
- बैंक खाता
E-Shram Card 2022- Online रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- सबसे पहले आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको यहां E Shram Card Registration Link दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- फिर आपको यहां पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन का विकल्प देखेगा।
- यहां पर आप अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर डालें।
- फिर आपको नीचे कैप्चा कोड भरना है और ईपीएफओ और ईएसआईसी के आगे नो पर चेक मार्क लगाना है और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है।
- फिर आपको ओटीपी सत्यापन कराना होगा।
- अब आपको अपना आधार नंबर डालना होगा।
- फिर आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा आपको उस ओटीपी को वेरीफाई कराना है।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा।
- यहां पर आपको सभी जानकारी को सही सही भरना होगा।
- एक-एक करके सभी चरणों में सही सही जानकारी को भर दें।
- फिर आपको अपना आखिरी में बैंक खाता संख्या डालना है।
- सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भर जाने के बाद इसकी जांच करें।
- इसके पश्चात आपको नियम और शर्तों को सहमति देना है और आवेदन को सफलतापूर्वक सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपका EShram Card बनकर आपके सामने आ जाएगा।
- अब आप अपना Eshram Card Download कर सकते हैं।
यह भी पढ़े…
PM Kisan Mandhan Yojana 2022: किसान मानधन योजना से किसानों को मिलेंगी हर महीने 3000 की पेंशन
PM Svanidhi Yojna 2022 : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या हैं, कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ
जुड़िए हमसे WhatsApp पर
नोट : कृषि संबंधी जानकारी एवं समाचारों के लिए यहां क्लिक करें