गूगल मैप्स में नया अपडेट (Google Maps updated 2022) आया है। इससे होने वाले फायदों के बारे में जानिए।
Google Maps updated 2022: गूगल मैप्स (Google Maps) ने लोगों के सफर को बहुत सरल बना दिया है। इसकी मदद से ना सिर्फ रास्ते की सही जानकारी मिलती है। वहीं लोगों को भटकने से भी बचाता है।
यहीं नहीं गुगल मैप्स आप को ट्रैफिक चालान से भी बचा सकता हैं। इसके लिए यूजर्स को एक टूल्स का इस्तेमाल करना होता है। इस टूल का नाम स्पीड लिमिट है। गूगल के इस फीचर के बारे में और कैसे इसे एक्टिवेट करें।
जिससे समय का नुकसान नहीं होता।लेकिन क्या आप जानते हैं गूगल मैप्स में नया अपडेट आया है। इस अपडेट के लिए आपको अपने गूगल मैप्स को प्ले स्टोर से अपडेट करना होगा। गूगल मैप्स में आये इस अपडेट से मैप्स आप को हादसों से बचाता हैं।
गूगल मैप्स स्पीड लिमिट वॉर्निंग- Google Maps updated 2022
गूगल मैप्स के इस फीचर का नाम स्पीड लिमिट वॉर्निंग (Speed Limit Warning) है। गाड़ी चलाने के दौरान जब आप तेज वाहन चलाते हुए स्पीड लिमिट को क्रॉस करेंगे। तब यह फीचर अलर्ट करता है। अधिकतर एक्सीडेंट तेज रफ्तार पर गाड़ी काबू न कर पाने के कारण होते हैं।
ऐसे में अगर सीमित रफ्तार में वाहन चाहए तो दुर्घटना होने की संभावना बेहद कम हो जाती है। वहीं कई शहरों में जगह-जगह स्पीड कैमरे लगे रहते हैं, जो ओवर स्पीड गाड़ियों की फोटो क्लिक करके घर पर चालान भेज देते हैं। ऐसे में गूगल का यह फीचर चालान कटने से भी बचाता है।
स्पीड लिमिट वॉर्निंग को कैसे एक्टिव करे
इस नये अपडेट को आप अपने मोबाइल में कैसे इस अपडेट का इस्तेमाल कर सकते है। लिमिट टूल का इस्तेमाल करने के लिए गूगल मैप्स का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करना जरूरी है। तभी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।