एपल ने किया अब तक का सस्ता आईफोन एसई (IPHONE SE 2022 ) लॉन्च जानिए इसके फिचर्स

IPHONE SE 2022

एपल ने किया IPHONE SE 2022  जिसमें आप फोटो खींच कर उसे टेस्ट में कन्वर्ट कर सकते है जानिए इसकी कीमत व फिचर्स के बारे में

एपल ने मंगलवार को देर रात अपने पीक परफॉर्मेंस इवेंट में सस्ता  IPHONE SE 2022 लॉन्च कर दिया है। इसमें 5G कनेक्टिविटी भी मिलेगी। इस फोन को A15 बायोनिक प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। ये प्रोसेसर आईफोन 13 सीरीज में भी मिलता है। अमेरिकी बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 429 डॉलर (करीब 33,000 रुपए) है। वहीं, भारत में इसकी शुरुआती कीमत 43,900 रुपए है। यानी अमेरिका में 10,900 रुपए सस्ता ।

IPHONE SE 2022 के फिचर्स

डिस्प्ले
  • नए IPHONE SE 2022 में 4.7-इंच रेटिना HD डिस्प्ले दिया है।
  • हालांकि, इसका डिजाइन आईफोन SE के मौजूदा मॉडल की तरह ही है। यानी फोन में नया डिजाइन नहीं मिलेगा।
  • हालांकि, फोन में नई A15 बायोनिक चिप दी गई है।
  • कंपनी का कहना है कि आईफोन 8 की तुलना में इसकी स्पीड 1.8x ज्यादा तेज है।
  • ग्राफिक्स
  • नए IPHONE SE 2022  मॉडल में 6-कोर CPU, यानी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट दी गई है। आईफोन 8 की तुलना में इसकी ग्राफिक्स 2.2x ज्यादा बेहतर हैं। यानी नए मॉडल में ज्यादा रियल स्टिक ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर नया आईफोन SE यूजर का एक्सपीरिएंस बेहतर करने वाला है।
  • नए आईफोन SE में फोटोग्राफिक स्टाइल मोड मिलेगा।

कैमरा

  •  IPHONE SE 2022  फोन में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। ये नए इमेज सिंगल प्रोसेसर (ISP) के साथ आता है।
  • कैमरा में डीप फ्यूजन, स्मार्ट HDR 4, फोटोग्राफिक स्टाइल जैसे मोड मिलते हैं।
  • ISP फीचर से वीडियो क्वालिटी भी इम्प्रूव होगी। फेस टाइम पर वीडियो कॉलिंग के दौरान HD एक्सपीरिएंस मिलेगा।
  • आईफोन SE के कैमरा की खास बात ये है कि जब आप किसी टेक्स्ट का फोटो क्लिक करते हैं तब उसे टेक्स्ट में कन्वर्ट कर पाएंगे।
  • यानी डायरेक्ट टेक्स्ट को यूज कर पाएंगे। फोन में होम बटन मिलेगा, जो टच ID सपोर्ट करता है। ये iOS 15 पर रन करेगा। फोन को IP67 रेटिंग मिली है, यानी ये वाटर रेजिस्टेंस है।
यह भी पढ़ें.. Samsung Galaxy F23 5G ने आज दोपहर 12 बजे हुआ लांच जानिए इसके फिचर्स
EMI पर भी इसको खरीद सकते हैं
नए IPHONE SE 2022 को 5,167 रुपए की शुरुआत मंथली EMI पर भी खरीद सकते हैं। वहीं, अपने पुराने आईफोन से इस अपग्रेड करते हैं तब 34,900 रुपए खर्च करने होंगे। अपग्रेड करने पर इसे 4,107 रुपए की मंथली EMI पर भी खरीद पाएंगे।
यह भी पढ़ें…JIO PHONE NEXT नॉर्मल EMI से खरीद सकते हैं, जिओ फोन नेक्स्ट को ऑफलाइन जानिए इसके फीचर्स
कीमत

नए IPHONE SE 2022 की कीमत 429 डॉलर (करीब 33,000 रुपए) है। इसे मिडनाइट, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड के 3 कलर्स में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि ये 100% रिसाइकिल मटेरियल से तैयार किया गया है। यानी इससे नेचर को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। आईफोन SE की प्री-बुकिंग शुक्रवार, 11 मार्च से शुरू होगी। वहीं, इसकी डिलीवरी 18 मार्च से की जाएगी।

दस हजार से कम कीमत में मिलने वाले 5 एंड्रॉयड मोबाइल(5 Android Mobiles Under 1000), जानिए इनके फिचर्स के बारे में
घर बैठे अपने मोबाइल के द्वारा, e-shram कार्ड कैसे बनाएं, जानिए पूरी प्रोसेस
घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल(ADD MOBILE NUMBER IN AADHAR CARD) नंबर कैसे बदले? जानिए इसकी स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
मोबाइल बैंकिंग(MOBILE BANKING) चलाते समय इन सावधानियों का ध्यान रखे