JIO PHONE NEXT को आप अपने नजदीकी स्टोर से खरीद सकते हैं, आपको EMI की सुविधा भी मिलेगी
JIO PHONE NEXT:- रिलायंस जियो और गूगल ने साथ मिलकर रिसर्च किया और जिओ फोन नेक्स्ट तैयार किया। यह मोबाइल मध्य प्रदेश एंड छत्तीसगढ़ के 40 हजार से भी अधिक स्टोर पर उपलब्ध है। यह ऑपरेटिंग प्रगति पर भी चलता है। जिओ फोन नेट में आप दो सिम चला सकते हैं। इसकी कीमत 6499 है। आप इसे डाउन पेमेंट करके ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसकी ईएमआई बी बहुत कम आती है। इसकी एमआई में कॉलिंग तथा डेटा की भी कीमत शामिल होगी।
जिओ फोन नेक्स्ट(JIO PHONE NEXT) के फीचर्स
डिजाइन
फोन के बॉक्स की बात की जाए तो इसके फ्रंट पर जियोफोन नेक्स्ट लिखा है। सामने की तरफ फोन का मॉडल है। वहीं, नीचे की तरफ क्रिएटेड विद गूगल लिखा है। आपको बता दें कि इस फोन को जियो के साथ गूगल ने तैयार किया है। फोन के दोनों साइड में जियो की ब्रांडिंग है। वहीं बैक साइड में नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस के साथ फोन के फीचर्स का जिक्र किया गया है। यहां क्वालकॉम और प्रगति ओएस का भी जिक्र है।
इसके फ्रंट साइड में लगभग बेजललैस स्क्रीन दी है। ऊपर की तरफ एक फ्रंट कैमरा, माइक्रफोन, स्पीकर जैसे एलीमेंट दिए गए हैं। फोन के बैक साइड मे 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा लेंस के ठीक नीचे LED फ्लैश दिया है। इसके नीचे की तरफ जियो का लोगो दिया है। वहीं, सबसे नीचे स्पीकर ग्रिल दी है।
बैटरी
इसमें 3500mAh की बैटरी दी है। सिंगल चार्ज पर यह 36 घंटे तक काम करेगी। इसमें हॉटस्पॉट भी मिलेगा। फोन के साथ एक ब्लैक कलर का चार्जर और ब्लैक कलर की केबल दी है। ये ऑर्डिनरी चार्जर है। यानी आपको फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी। हालांकि, कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर स्मार्टफोन का बैकअब 36 घंटे का है।
कैमरा
फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये नाइट मोड, पोट्रेट मोड और HDR मोड को सपोर्ट करता है। फोन में कुछ फेस्टिवल फिल्टर्स भी मिलेंगे।
डिस्प्ले
इसमें 5.45-इंच की HD टचस्क्रीन दी है। जिसे गोरिल्ला ग्लास-3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज, 512GB तक सपोर्ट करने वाला SD कार्ड स्लॉट, मल्टीटास्किंग के लिए 64 बिट सीपीयू के साथ क्वाड कोर क्यूएम 215 चिपसेट दिया है।
चार EMI प्लान के साथ खरीद सकते हैं JIO PHONE NEXT
1. ऑलवेज ऑन प्लान
इस प्लान में ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 300 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 350 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में महीनेभर के लिए 5GB डेटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे।
2. लार्ज प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 450 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 500 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
3. XL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 500 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 550 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
4. XXL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 550 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 600 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
ध्यान रखें कि ग्राहकों को जियोफोन नेक्स्ट(JIO PHONE NEXT) के लिए 501 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से देनी होगी।