मुख्यमंत्री संबल योजना के कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जल्द करे ऐसे आवेदन

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 – संबल कार्ड के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है उसके लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्र के बारे में जानिए

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 – काफी बार ऐसा होता है कि सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाता है। इसी समस्याओं को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana आरंभ की है। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का आरंभ असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सरकार द्वारा आरंभ की गई योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है। इस योजना को जून 2019 में आरंभ किया गया था। MP Naya Savera Scheme 2022 के अंतर्गत सभी गरीबी रेखा के नीचे आने वाले असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यह सामाजिक सुरक्षा श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करके की जाएगी। इस योजना में कई संशोधन भी किए गए हैं और अब मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना का नाम बदलकर एमपी नया सवेरा योजना रखा गया है।

संबल योजना के तहत प्रदेश सरकार 12वीं कक्षा में अधिकतम अंक लाने वाले 5000 छात्रों को 30 हज़ार रुपये का पुरस्कार देगी।यह योजना कम आय वाले परिवारों को मदद करने आरम्भ की गयी है। इस संबल योजना के तहत राज्य की कोई गरीब महिला किसी शिशु को जन्म देगी तो जन्म देने से पहले 4 हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाएंगे। मध्यप्रेदश से बाहर फंसे 1 लाख 5 हज़ार श्रमिकों के खाते में सरकार ने मंगलवार को 10 करोड़ 50 लाख ट्रांसफर कर दिए। प्रत्येक मजदूर के खाते में 1 हज़ार रुपए भेजे गए हैं।

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 – सामान्य वर्ग के नागरिकों को भी प्रदान किया जाएगा योजना का लाभ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सामान्य वर्ग के गरीब नागरिकों को भी Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 6 मई 2022 को इस योजना के अंतर्गत 27068 श्रमिक परिवारों को 575 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा निर्माण श्रमिकों के 829 परिवारों को 17 करोड़ 77 लाख रुपए की सहायता राशि इस योजना के माध्यम से प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत 27 सितंबर 2021 को असंगठित क्षेत्र के 14475 श्रमिक परिवारों को मृत सहायता के रूप में 321 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई थी।

यह भी पढ़े….PMKVY Online Registration 2022- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस योजना के अंतर्गत संबल 2.0 पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगे। संबल 2.0 योजना के अंतर्गत प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहक श्रमिकों को भी असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में सम्मिलित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन तथा लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन से संबंधित जानकारी श्रमिकों को एस एम एस एवं व्हाट्सएप के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 – प्रथम चरण में 592 करोड़ 77 लाख मिलेंगे

Sambal Yojana 2.0 Portal के तहत प्रदेश के 27,897 हितग्राहियो को अनुग्रह राशि मिलेगी। सिंगल क्लिक डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में 592 करोड़ 77 लाख की राशि अंतरित की जाएगी। सम्बल योजना प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लाखो श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। संबल योजना के तहत श्रमिक को जन्म से लेकर पुरे जीवन में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़े….E-Shram Card 2022- ई- श्रम कार्ड से मिलेंगी 200000 तक का बीमा राशि

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 योजना के लाभ

  • गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा
  • छात्रों को शिक्षा प्रोत्साहन
  • दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर,
  • बिजली बिल की माफ़ी,
  • बेहतर कृषि के उपकरण प्रदान करना,
  • अंत्येष्टि सहायता देना एवं
  • निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे लाभ शामिल हैं।
  • इस योजना के तहत अब लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • Naya Savera Yojana में शामिल होकर नए कार्ड के रजिस्ट्रेशन करते समय उस महीने के पहले वाले महीने का बचा हुआ बिजली बिल भी माफ़ कर दिया जायेगा।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ उन ही लोगो को मिलेगा जो असंगठित क्षेत्रो में गरीबी रेखा से नीचे जीवन निर्वाह कर रहे है।
  • इस योजना के तहत नया सवेरा कार्ड के लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

यह भी पढ़े….PM Aavas Yojna Gramin List 2022: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लिस्ट कैसे चेक करें

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 – आवश्यक दस्तावेज और पात्रता 

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • ऐसे व्यक्ति जोकि मध्यप्रदेश के हैं और गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और इसके प्रमाण के लिए उनके पास बीपीएल कार्ड भी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

 यह भी पढ़े…PM Kisan Mandhan Yojana 2022: किसान मानधन योजना से किसानों को मिलेंगी हर महीने 3000 की पेंशन

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2.0 Online Registration

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in/Sambal2.0.aspx पर जाना होगा। इसके बाद निम्न प्रक्रिया का अनुसरण करे।
  • इसके बाद पंजीयन हेतु आवेदन करे लिंक पर क्लिक करे।
  • आवेदन फॉर्म में समग्र परिवार आईडी और सदस्य समग्र आईडी प्रविष्ट कर, कॅप्टचा कोड दर्ज करे।
  • आपकी समग्र प्रोफाइल जानकारी प्रदर्शित होगी।
  • आधार केवाईसी सत्यापन करे।
  • Sambal आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन जमा करें।

और भी पढ़ें….

PM Svanidhi Yojna 2022 : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या हैं, कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

जुड़िए हमसे WhatsApp पर

नोट :  कृषि संबंधी जानकारी एवं समाचारों के लिए यहां क्लिक करें