
Petrol Diesel Latest Rate 2022 : केंद्र सरकार ने आज रात में पैट्रोल व डीजल किया सस्ता, पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर सस्ता हुआ
Petrol Diesel Latest Rate 2022 : 21 मार्च को पेट्रोल 94.98 रुपये तथा डीजल 86.52 रुपये प्रतिलीटर था। 22 मार्च से इनके दामों में वृद्धि होना शुरू हुई। प्रतिदिन इनमें वृद्धि होती गई। छह अप्रैल पेट्रोल 104.96 रुपये तथा डीजल 96.54 रुपये प्रतिलीटर पहुंच गया। तब से अब तक 21 मई तक यही स्थिति बनी हुई थी। पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि से वाहन स्वामी परेशान थे। पेट्रोल व डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन भी होने लगे थे। अब उत्पाद शुल्क घटने के बाद इनके दामों में एक बार कमी आ गई है। पेट्रोल एंड एचडीएस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमशंकर मिश्रा का कहना है कि पेट्रोलियम कंपनियां सुबह छह बजे तक पेट्रोल व डीजल के दाम निर्धारित करती है। यह आटोमेटिक पेट्रोल पंपों पर लगी मशीनों पर आ जाते है। उत्पाद शुल्क घटने से पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि अचानक पेट्रोल व डीजल के दामों मेें अधिक कमी करने से पेट्रोल पंपों पर स्टाक रहने से डीलर्स को नुकसान उठाना पड़ता है। जिस तरह पेट्रोल व डीजल के दाम धीरे-धीरे बढ़ाए जाते हैं, उसी तरह घटाना भी चाहिए।
Petrol Diesel Latest Rate 2022 : केंद्र सरकार ने किया रेट कम
केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी है। नए रेट आज रात 12 बजे से लागू होंगे।
इस राहत के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रु. के बजाय 95.91 रुपए और डीजल 96.67 रु. की जगह 89.67 रु. लीटर हो जाएगा। पिछले दिनों PM मोदी ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्यों को एक्साइज ड्यूटी कम करने की सलाह दी थी। वहीं, वित्त मंत्री के ऐलान के बाद केरल सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.41 रुपए और डीजल पर 1.36 रुपए के स्टेट टैक्स की कटौती की है।
Petrol Diesel Latest Rate 2022 : मध्यप्रदेश में भी हुए पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए
- मध्य प्रदेश पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने का असर:एक महीने में 12 बार रेट बढ़ने के बाद पेट्रोल 6.50 रुपए और डीजल 12.50 रुपए सस्ता
- एक महीने में 12 बार रेट बढ़ने के बाद पेट्रोल 6.50 रुपए और डीजल 12.50 रुपए सस्ता|
- केन्द्र सरकार के पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 6.50 रुपए और डीजल प्रति लीटर 12.50 रुपए की कमी आएगी। केन्द्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम की है।
यह भी पढ़े…PM Gramin Awas Yojana 2022 : प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2022 के लिए कैसे आवेदन करें
Petrol Diesel Latest Rate 2022 : पेट्रोल डीजल पर लगने वाला टैक्स कम किया
अभी केंद्र सरकार पेट्रोल पर 27.90 और डीजल पर 21.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी के रूप में वसूलती है। इस कटौती के बाद पेट्रोल पर 19.90 और डीजल पर 15.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी रह जाएगी। इसे पूरे देश में पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए लीटर तक सस्ता हो जाएगा।
राज्य पेट्रोल-डीजल पर जो टैक्स लगाते है, वह पेट्रोल-डीजल की बेस प्राइस के साथ एक्साइज ड्यूटी पर लगता है। ऐसे में एक्साइज ड्यूटी कम होने से राज्यों का टैक्स भी कम हो जाता है।
मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि कंपनियों की बेसिक कीमत पर राज्य सरकार टैक्स लगाती है। केन्द्र के एक्साइज ड्यूटी कम करने से बेसिक प्राइज कम हो गए है। इसके अनुसार ही दामों पर असर पड़ता है। सभी शहरों में वर्तमान में जो दाम हैं, उसके दाम इतने ही कम हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि भोपाल में वर्तमान में पेट्रोल के दाम करीब 118.81 रुपए है। इसके दाम करीब 112.30 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे। वहीं, डीजल की कीमत करीब 107.73 रुपए प्रति लीटर है। यह कम होने के बाद करीब 95.27 रुपए रह जाएगा।
Petrol Diesel Latest Rate 2022 : प्रधानमंत्री का पैट्रोल डीजल के रेट पर बयान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फैसले पर ट्वीट कर कहा- हमारे लिए हमेशा ही लोग पहले होते हैं! आज के फैसले, विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय कमी से विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे। ये हमारे नागरिकों को राहत प्रदान करेंगे और ‘जीवन की सुगमता’ को आगे बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों, खासकर महिलाओं की मदद की है। उज्ज्वला योजना के लिए सब्सिडी देने के फैसले से लाभार्थियों के बजट में काफी आसानी होगी।
पिछले साल भी घटाई थी एक्साइज ड्यूटी
इससे पहले पिछले साल 3 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम की थी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, तब विपक्ष शासित राज्यों ने वैट नहीं घटाया। महाराष्ट्र, प बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और झारखंड ने वैट से 11,945 करोड़ रुपए कमाए।
यह भी पढ़े…
PM Svanidhi Yojna 2022 : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या हैं, कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ
मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना 2022 के लिए ऑनलाइन घर बैठे कैसे आवेदन करें
नोट : कृषि संबंधी जानकारी एवं समाचारों के लिए यहां क्लिक करें